हर लम्हा
सोच सिर्फ तुम्हारी
एफबी, इंस्टा, मैसेंजर
वाॅट्सअप
हर जगह तुम्हें खोजती
मेरी नज़र
दिख जाए तुम्हारी कोई पोस्ट
तो उसका स्क्रीनशॉट ले
आड़ा- तिरछा सीधा -उल्टा
हर तरह से पोस्टमार्टम करता मैं
मुझे समझ ही नहीं आता
क्यों सोचता हूं मैं सिर्फ तुम्हें ही ?
जैसे हर लम्हा तुम्हारे संग
जीना चाहता हूं मैं
जब नेट ऑन करते ही
आती है सारी पोस्ट रफ़्तार से
उसमें भी नजर ढूंढती है सिर्फ
तुम्हारे ही नाम को
थमते ही रफ़्तार
तुम्हारे नाम पर कोई पोस्ट न दिखे
तो उदास हो जाता है मेरा दिल
थमी रह जाती है आंखें
जैसे कोई नही मेरा इस जहां में
लाचार और मजबूर मैं
महसूस करता हूं खुद को ऐसे
जैसे किसी ने सबकुछ
लूट लिया हैं मेरा मुझ से.
-डॉ अर्ज़िनबी युसुफ शेख