विज्ञापन

ताकि उस बढ़ते रथ का पहिया, मुझ पर रुक जाए मजबूर!

Dr Preeti

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे ही कंधों के सहारे, गढ़ी थीं उसने सीढ़ियाँ,
        
                                                    
                            
चढ़ता गया वो पाँव रखकर, पाकर नई ऊँचाइयाँ।

आर्थिक चमक और शोहरत की, उस फरेबी उड़ान में,
छोड़ गया वो पीछे मुझको, अपनी ही पहचान में।

जब रोक न पाया मैं उसके, इन क्षुद्र और स्वार्थी इरादों को,
तो मैंने खुद ही तोड़ दिया, अपने इस नाज़ुक वजूद को।

खुद को अड़चन ऐसा बनाया, हर पायदान को भेद दिया,
उसके आगे बढ़ने का हर, कृत्रिम रस्ता रोक लिया।

अब खड़ा है वो उस मुकाम पर, जहाँ से आगे राह नहीं,
सोचे कि अब अगला कदम वो, रखे तो आखिर कहाँ कहीं?

जिस सीढ़ी के बल पर पहुँचा, वो सीढ़ी अब टूटी है,
उसके पैरों के नीचे अब, कोई आधार बचा नहीं।

जब रोक न सका दुनिया को, और कोई चारा न सूझा,
तो मैंने खुद को मिटा दिया, जब धीरज मेरा भी छूटा।

हाँ, चुनी मैंने आत्म-क्षति, खुद को कर डाला चूर-चूर,
ताकि उस बढ़ते रथ का पहिया, मुझ पर रुक जाए मजबूर!
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11174 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13566 कविताएं

View Profile