विज्ञापन

सवाल पूछने में ही असली लोकतंत्र की शक्ति हैं

Dr Mahesh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            झूठ के बाज़ार में जब सच को नीलाम किया जाए
        
                                                    
                            
डर के साये में जब हर एक सवाल को थाम लिया जाए

तब समझ लेना कि चौराहे पर लोकतंत्र खड़ा हैं
चुप रहने वालों का यही गुनाह सबसे बड़ा हैं

मशालें हाथ में थामे, शोर का कोलाहल हैं
झूठ को सच गढ़ने का ये कैसा छल हैं ?

इतिहास के पन्नों से जब नाम मिटाए जाते हैं
नए अफ़सानों से ज़हन बहलाए जाते हैं

तब यह याद रखना,जो अपनी जड़ें भूल जाता हैं
वो फिर किसी और के साँचे में ढल जाता हैं

कहाँ गए वो लोग जो कलम और ज्ञान रखते थे ?
ख़ामोशी की चादर ओढ़े क्यों आज वो डरते हैं ?

सत्ता की आँखों में जब ख़ौफ़ का पहरा होता हैं
तब बुद्धिजीवियों का मौन सबसे गहरा होता हैं

मगर ये ज़मीन,ये मिट्टी किसी की जागीर नहीं हैं
आज़ादी कोई सौगात नहीं, कोई तक़दीर नहीं हैं

ये लहू से सींची गई, सदियों की कुर्बानी हैं
हर नागरिक के भीतर इसकी एक कहानी हैं

उठो, अब वक्त आ गया है कि ख़ामोशी तोड़ी जाए
झूठ की दीवारों को सच्चाई से फोड़ी जाए

न कोई तानाशाह टिकेगा,न कोई छलावा चलेगा
जब जागा हुआ हर इंसान अपना हक़ कहेगा

संविधान की रक्षा ही सच्ची देशभक्ति हैं
सवाल पूछने में ही असली लोकतंत्र की शक्ति हैं

न झुकेंगे, न बिकेंगे,न डर के आगे हम हारेंगे
अपना वतन,अपना लोकतंत्र हम ख़ुद सँवारेंगे !

 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile