विज्ञापन

जो हमेशा जीवन को प्रत्येक रसों एवं भावों में समाहित किये होते हैं

Dr. Bhuwaneshwar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            साधना के इस शिखर से उस शिखर तक
        
                                                    
                            
चलता रहा हूँ अनवरत उस राह तक
जहाँ जीवन को मिलता वह आयाम
जिसके लिए सर्वदा प्रयास कोइ न कोइ करता रहा है
मिला क्या ? कितना मिला ?
इसका लेखा-जोखा
उसके पास है, जो है निर्णय कर्ता
कर्तृत्व में जो धारण करते हैं श्रम
जिसमें नहीं होता है, तितक्षा का अभाव
जिसे शारीरिक धर्म बनाया जाता है
जिससे विकसित की जाती है क्षमता और
जिसमें निहित होती है मंगल साधना
जो विलासिता में उन्मादित होने से
साफ़ -साफ़ जाते हैं बच
जिन्हें अंहकार अपने कब्जे में
ले सकने में सक्षम नहीं हो पाता
जिनको द्वन्द्व विचलित नहीं कर पाते
ऐसे लोग ही होते हैं ईश्वर
जिनमें होता है नित्यत्व का अंश और
जो हमेशा जीवन को प्रत्येक रसों एवं
भावों में समाहित किये होते हैं
जिनकी समाधि कैवल्य में होती है
उन्हें ही प्राप्त होती हैं सिद्धियाँ
वही होते हैं एकोSहं बहुस्याम ।।
-भुवनेश्वर दूबे
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11338 कविताएं

View Profile