मैं चमकना चाहता हूँ
चाँद की तरह,
मैं बरसना चाहता हूँ
बरसात की तरह।
मैं खिलना चाहता हूँ
फूलों की तरह,
अपनी खुशबू
चारों ओर फैलाना चाहता हूँ।
पंख फैलाए
खुले आकाश में
बाज की तरह
उड़ना चाहता हूँ।
हारे हुए मन को
फिर से एक उम्मीद देना चाहता हूँ।
अपने शब्दों से
बीज बोना चाहता हूँ।
टूटे हुए सपनों को
फिर से जगाना चाहता हूँ।
मैं कविता के माध्यम से
चमकना चाहता हूँ।