विज्ञापन

सीख सबको बस देते रहे

dinesh chauhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            काम अपना मत करो
        
                                                    
                            
आलोचना दिनभर करो
देश कैसे अब चलेगा
सीख सबको बस देते रहो.

ज्ञानी बन गंगा बहाओ
कर्तव्य से जी चुराओ
माथे पर टीका लगाओ
सीख सबको बस देते रहो.

समय से कभी मत आओ
वक़्त का रोना सुनाओ
अब जमाना बुरा हो गया
सीख सबको बस देते रहो.

सुधरना चाहता कोई नहीं
रोते हैं ये दुनिया बदल गई
सीखना खुद ना चाहा
सीख सबको बस देते रहे
-दिनेश चौहान
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all