विज्ञापन

बादल इसके जिम्मेदार

Dhirendra Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बादल इसके जिम्मेदार
        
                                                    
                            
बादल इसके जिम्मेदार,
क्यों बरसा मूसलाधार।
कुछ रिश्वत तू भी ले लेता,
तू भी हमको दुआएं देता।
फिर क्यों सहसा लगातार,
डूब रही मोटरसाइकिल, थार।
तुम्हारी बजह से हमारी पोल खुल रही,
सड़क जो बनी अभी भी कमीशन गिन रही।
शर्म –बेशर्म सी जान पड़ती,
फिर भी कहानी नई– नई गढ़ती।
सड़क में गड्ढे तालाब बनते,
सम्हलते– सम्हलते फिर भी फिसलते।
ठेकेदार से बात की,बोला कमी नहीं हमारी,
रोक सको तो रोको इसके बादल जिम्मेदार।।
- धीरेन्द्र सिंह “धुरंधर”
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1223 कविताएं

View Profile