विज्ञापन

हर सुबह नई शुरुआत नहीं करती।

Devraj Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मौका मिले तो जी भर के जी लेना,
        
                                                    
                            
ज़िंदगी दोबारा मिलने का वादा नहीं करती।

जो आज है, कल शायद न रहे,
वक़्त किसी के लिए इंतज़ार नहीं करती।

कल के भरोसे आज को खोना नहीं,
गुज़री हुई घड़ी फिर वापसी नहीं करती।

जो कहना है, आज ही कह डालो,
ख़ामोशी हर बात बयाँ नहीं करती।

कुछ ख़्वाब सँजो लो, कुछ पूरे कर लो,
हर सुबह नई शुरुआत नहीं करती।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11338 कविताएं

View Profile