फूल खिले जब बगिया में, महक उठे चहुँ ओर,
कांटों में भी हँसना सीखे, यही तो है संस्कार।
तन कोमल मन निर्मल इनका, द्वेष न इनमें लेश,
ईष्ट देव के चरणों में, पाते हैं स्थान विशेष।
सुबह-सुबह जो खिल जाते, शाम ढले मुरझाय,
नित नियम का पाठ पढ़ाते, जीवन का सच बताय।
माली सींचे प्रेम से, प्रभु का लेके नाम,
फूल चढ़े मंदिर में जाकर, पाते हैं सम्मान।
जय पुष्पों की, जय खुशबू की, जय प्रकृति का सार,
फूलों जैसा जीवन हो, तो जीवन है साकार।
पंच शक्तियाँ मिलकर बनाती सुन्दर एक मुस्कान,
फूलों सा मन, फूलों सा तन, फूलों सा हो काम,
ईष्ट देव का वास रहे, हर पल आठों याम,
नित नियम से जीवन महके, जैसे चंदन धाम।
-देवकी नन्दन