विज्ञापन

सुबह उठे जो राम नाम ले, पंच शक्तियों का ले आशीर्वाद

Devaki Nandan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुबह उठे जो राम नाम ले, पंच शक्तियों का ले आशीर्वाद,
        
                                                    
                            
माँ-पिता के चरण छूकर, आगे कदम बढ़ाय।

संस्कार ही सच्चा धन है, नियम ही सच्ची राह,
इष्ट देव के ध्यान से, जीवन आगे बढता जाय।

दीप जले मंदिर में जब, मन का तम मिट जाए,
श्रद्धा से जो शीश झुकाए, कृपा उसी पर आए।

नियम निभाए जो नर नारी, धर्म न छोड़े साथ,
इष्ट देव की छत्रछाया, सदा रहे सिर पर हाथ।

तन पवित्र मन पवित्र हो, वाणी में हो मिठास,
संस्कारों की ज्योति से ही, बनता है जीवन खास।

जय इष्ट देव, जय पंच देव, जय देवभूमि, जय उत्तराखंड
यही है जीवन का आधार।
-देवकी नन्दन
44 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile