बाग बड़ा सुंदर लगता है,
फूलों की खुशबू दूर तक जाती है।
एक बार नहीं, कई बार देखा,
कई बार माली ने फूल गिने।
पर जिस जड़ से बाग को जान मिली थी,
उस जड़ का नाम बार-बार छूट गया।
कई बार कहा,
कई बार याद दिलाया,
पर आवाज़ बाग की हवा में ही खो गई,
किसी ने उस जड़ की ओर देखा ही नहीं।
उस दहलीज़ पर माथा टेका था,
जहाँ से सफर की शुरुआत हुई थी।
जो मंजिल तक पहुँचे,
उस दहलीज़ को भूल गये।
फूल तो मौसम के साथ मुरझा जाते हैं,
पर जड़ तो सदियों तक खड़ी रहती है।
वक्त खुद ही सब बता देता है,
जो आज छुपा है, वो कल सबके सामने आ जाएगा।
-देवकी नन्दन