विज्ञापन

मयकशी सा शबाब है तेरा।

dev sachdeva

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चेहरा इक माहताब है तेरा,
        
                                                    
                            
हुस्न ये लाजवाब है तेरा।

ज़ुल्फ जैसे घटाएं सावन की,
और आरिज़ गुलाब है तेरा।

देख कर तुझ को होश खो बैठे,
मयकशी सा शबाब है तेरा।

एक नज़र-ए-इनायत तेरी,
करम ये बेहिसाब है तेरा।

निगाह देखती है बस तुझे,
चेहरा ये बेनक़ाब हे तेरा।

मेरी रातों में नींदों में "शमीम"
निहाँ बस ख़्वाब है तेरा।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
35 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11212 कविताएं

View Profile