आप की नज़र-ए-इनायत दीजे,
हमक़दम चल दें इजाज़त दीजे।
आप को देख लें जी भर के ज़रा,
हम को इतनी सी तो राहत दीजे।
पास बैठो ये दिल बहल जाए,
और कुछ लम्हों की बहजत दीजे।
धड़कनों को संभल भी जाने दो,
दिल-ए-मुज़्तर को मोहलत दीजे।
बात इतनी है मोहब्बत है हमें,
हसरते-दिल को न तोहमत दीजे।
आप का क़ुर्ब दिलनशीं है "शमीम",
मेहरबाँ हो कर ये लज़्ज़त दीजे।
-देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"