ज़माने में बहुत रुसवाई की
कर के उल्फ़त जगहँसाई की।
हमने तो तुम से मोहब्बत की,
मगर तुम ने तो बेवफ़ाई की।
हम को वीरान राह पर छोड़ा
कैसी ये तुम ने रहनुमाई की।
तुमने सबब भी बतलाया नहीं,
तर्क-ए-मोहब्बत भी फ़िजाई की।
तुम ने कदर न की जज़्बातों की,
हम ने तुम पर जाँ-फ़िदाई की।
"शमीम" हमारी चाहत के बदले,
तुम ने हम से शिकस्ता-पाई की।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"