विज्ञापन

बुलन्दी छू रहे थे आसमाँ की हम

dev sachdeva

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अंधेरे है और कोई आवाज़ नहीं,
        
                                                    
                            
तुम्हारी बज़्म रौशन आज नहीं।

वो सामने आते हैं अजनबी जैसे,
नज़र में पहले से अन्दाज़ नहीं।

शिक़ायत और शिक़वे हैं तुमसे,
रूबरू तो हैं पर अल्फ़ाज़ नहीं।

हमारी दास्ताने-ग़म बयाँ कैसे हो,
कोई भी हमज़ुबाँ, हमराज़ नहीं।

बुलन्दी छू रहे थे आसमाँ की हम,
अब मगर पहले सी परवाज़ नहीं।

"शमीम" अपनी उल्फ़त को भुला दें,
तुम ये चाहो तो ऐतराज़ नहीं।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
41 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11192 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7613 कविताएं

View Profile