विज्ञापन

नवरात्रि आशीर्वाद

Dev Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नवरात्रि आशीर्वाद
        
                                                    
                            
नवरात्रि आई, खुशियाँ लाई,
माँ के चरणों में दुनिया शीश झुकाई।

नौ दिनों तक नौ रूपों का पूजन है,
माँ दुर्गा के आशीष से ही जीवन है।

पहले दिन शैलपुत्री, धैर्य देती,
दूजे दिन ब्रह्मचारिणी, ज्ञान भरती।

तीसरे दिन चंद्रघंटा, शांति लाए,
चौथे कुष्मांडा, सृष्टि सजाए।

पाँचवे दिन स्कंदमाता, ममता बरसाए,
छठे कात्यायनी, शत्रु से बचाए।

सातवें कालरात्रि, हर भय को हर ले,
आठवें महागौरी, मन निर्मल कर दे।

नवमें सिद्धिदात्री, हर सिद्धि दे जाए,
आपके जीवन में खुशहाली छा जाए।
13 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

विजय कुमार

177 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13122 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7396 कविताएं

View Profile