विज्ञापन

खामोशी का जवाब

Dev Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ख़ामोशी का जवाब
        
                                                    
                            

तेरी ख़ामोशियों को पढ़ना भी एक हुनर सा लगा,
जो तूने कहा नहीं, वो भी मुझे मुकम्मल सा लगा।

तेरी निगाहों में जो ठहरी हुई सी बात मिली,
वो किसी किताब में लिखी कहाँ मिलती है कभी।

शब-ए-हिज्र में तेरा ख़याल मेरा हमसफ़र रहा,
तू दूर होकर भी हर पल मेरे करीब रहा।

न इकरार की ज़िद थी, न वादों की कोई आस,
फिर भी तेरे नाम से धड़कता रहा मेरा एहसास।

तूने ख़ामोशी में जो मोहब्बत लिख दी थी,
मैंने हर धड़कन से उसकी इबारत पढ़ ली थी।

शायद इश्क़ का सबसे हसीन रूप यही होता है—
दो दिल चुप रहें, फिर भी एक-दूजे को समझते रहें।

तूने निगाहों से जो दास्तान अधूरी छोड़ी थी,
मैंने अपनी ख़ामोशी से उसे पूरी कर दी।
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all