विज्ञापन

स्कूल के बाद मैंने सारे दोस्त और उनकी बातें खो दिये

Deepak Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जब घर से पुस्तक लेकर चलते थे वो
        
                                                    
                            
रास्ता और स्कूल का गेट याद है मुझको,
स्कूल में बेंच न होने पर भूमि में बैठना
वो जुट का मेट याद है मुझको......

कुछ सर का प्यार और दुलार याद है मुझको और स्कूल में कुछ सर का मार याद है मुझको ,

याद है मुझको वो स्कूल के सभी दीवारें जिसमें हम कोयला से कुछ लिखते थे,,, एक सर ऐसा भी था जिसके डंडे से हम डरते थे।

याद है मुझको वो प्रार्थना में खड़े होने कि पंक्ति, जिसके शुरू में छोटे और बड़े अंत में होते थे
हर सुबह कि शुरुआत राष्ट्रगान से होते थे।
हमारे क्लास में जाते ही मैडम का स्टाफ से आना और पहले विषय में गणित पढ़ाना याद है मुझको

सवालो के जवाब सही न आने पर एक बार फिर से हमें समझाना और थोड़ा डांट कर मुस्कुरानेवाली सभी मैडम याद है मुझको ....
एक छोटा सा पौधा जिसमें पानी डालते थे हम वो कदम याद है मुझको......

"विद्या कि मंदिर ज्ञान रूपी घर याद है मुझको उस मंदिर में पढ़ाने वाले प्रियजन सर याद है मुझको।...

''याद आता है वो सभी बातें जो हम सर मैडम से किया करते थे
जब बात प्रश्न के उत्तर कि हो तो हम डरने लगते थे .......

डरते थे हम सभी दोस्त कि स्कूल के बाद क्या होगा,
किसी के किस्मत में नौकरी तो किसी कि खेत में मजदूरी या फिर बेरोजगारी होगा। ......

छूट जाएगा वो हंसी ठिठोली और स्कूल कि बातें,
याद करके हम सो न पाएंगे बीत जायेगी कई रातें.....

"एक दिन ऐसा भी होगा हम स्कूल से बिदा लेंगे आंखों में नमी होगी चेहरे पर दिखावे कि खुशी होगी,
स्कूल के बाद मैंने सारे दोस्त और उनकी बातें खो दिये,
ये सभी बातें मुझे रात को सोने नहीं देता , आंखों में आसूं तो होती है मगर रोने नहीं देता ......... 
- दीपक कुमार...
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile