तू नहीं है फिर भी तेरे होने का एहसास होता है
तेरे बिन हर जगह मेरा दिल उदास होता है।
टूट जाते हैं रिश्ते खून के जरा सी बात में
जो मुसीबत में काम आए वही खास होता है।
साफ साफ बात कहदे मुंह के सामने जो
आदमी दिल का वो हरदम साफ़ होता है।
भूल जाता है दिल चिकनी चुपड़ी सूरतों को भी
उसकी सूरत अच्छी लगती है जो दिल का साफ होता है।
दूरी हो दुश्वारी हो चाहे वो किसी गैर को कितनी भी प्यारी हो
प्यार जब होता है उसका चेहरा दिल केआसपास होता है ।
-ब्रजभूषण वर्मा