विज्ञापन

कुनकुनी सी सर्दी और मीठी धूप

Chitra Bisht

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुनकुनी सी सर्दी और मीठी धूप
        
                                                    
                            
हौले से दस्तक देते ठंड के दूत
मंद मुस्कान ओढ़े सूरज दादा
ठिठुरते सिमटते विशालकाय तरु

कुनकुनी सी सर्दी और मीठी धूप
हौले से दस्तक देते ठंड के दूत

ऊष्मा के अभिलाषी काँपते हाथ
ओस की बूंदो संग कोहरे का घात
गरमा गरम बातों का चलता फिर दौर
मजमा सजाया जाता अद्भुत अनूप

कुनकुनी सी सर्दी और मीठी धूप
हौले से दस्तक देते ठंड के दूत

धूमिल है जमीन, धुंधला सा गगन
भूलते से आज को, जीते बचपन
रेवड़ी और गजक का चबैना
पुरानी ऊन फिर लेती नए रूप

कुनकुनी सी सर्दी और मीठी धूप
हौले से दस्तक देते ठंड के दूत
-चित्रा
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile