विज्ञापन

भारत दुनिया में महान कहलाता है।।

Chandra Makanday

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "भारतीय संस्कृति"
        
                                                    
                            

है जीवन की अनमोल अनुभूति
जहां जीवन दर्शन पग-पग होता है।
नृत्य कला संस्कृति का दर्शन यहां
संस्कारों को फूलों सा यहां खिलता है।।

ज्ञान विज्ञान निषद उपनिषद यहां
तत्व मिमांशा के दर्शन कराते हैं।
चिर प्राचीन भित्ति चित्र यहां पर
भारतीय संस्कृति का दर्शन कराते हैं।।

डांडिया कथक भांगड़ा कुचिपुड़ी
नृत्य जीवन का दर्शन कराते हैं।
होती है हावी निराशा जीवन में तो
हास्य-व्यंग्य मनोरंजन कराते हैं।।

खेल कूद व्यायाम प्राणायाम और
योग मन को सुंदरतम बनाते हैं।
पूरब से पश्चिम उत्तर से दक्षिण तक
अपनी संस्कृति में एकाकार हो जाते हैं।।

माता बहन बेटी का आदर सम्मान
हमारी प्राचीन सभ्यता कहलाती है।
चार कोस पर बदले पानी तो वहीं
हर प्रदेश में अलग संस्कृति मिल जाती है।।

जात पात का धर्म भेदभाव नहीं
बस यहां अपने पन का नाता है।
इसी प्रेम भाव सद्भावना के कारण
भारत दुनिया में महान कहलाता है।।
-चन्द्र शेखर मार्कंडेय
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile