विज्ञापन

तो सबसे पहले, अपने इस 'लगाव' को ही मारना है।

chandan mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लगाव
        
                                                    
                            
कोई पूछे जो मुझसे, ख़ुद में क्या सुधारना है,
तो कहूँगा— ये दिल का 'लगाव' ही मुझे मारना है।
क्योंकि मेरा दिल इतना नरम है कि राह चलते किसी अनजान को भी परेशान देख लूँ,
तो मेरा मन भारी हो जाता है...
और इसी आदत ने, इन कोचिंगों वाले मतलबी शहर में,
हर हाथ मिलाने वाले को 'यार' मानने का गुनाह कर दिया।
घर की चौखट छोड़ आया था, आँखों में एक ख़्वाब लिए,
किताबों के बोझ तले, एक छोटा-सा कमरा और हिसाब लिए।
मैं तो वो इंसान हूँ, जो छोटी-छोटी बातों पर भी भीग जाता है,
किसी की एक उदासी देख लूँ, तो मेरा अपना सुकून खो जाता है।
अब सोचो, ऐसा दिल रखने वाला लड़का—
जब तन्हाई में किसी को 'दोस्त' बनाता होगा,
तो उस रिश्ते को कितनी शिद्दत से निभाता होगा।
चाय की टपरी पर, जिन्हें मैंने अपने परिवार जैसा मान लिया,
उनकी एक तकलीफ़ पर, अपनी पढ़ाई छोड़कर भी साथ दिया।
पर मैं भूल गया था कि इस शहर की फ़ितरत ही कुछ और है,
यहाँ कमरे ही नहीं, दोस्तों के दिल भी किराए के होते हैं।
जब तक नोट्स चाहिए थे, या अकेलापन काटना था साथ में,
तब तक मैं 'भाई' था, सबसे ख़ास था।
और जैसे ही उनका मतलब निकला, वो ऐसे अनजान बन गए—
जैसे मैं कोई पुराना पन्ना हूँ, जिसे पढ़कर मोड़ दिया जाता है।
आज जब बुखार में तपते हुए, ख़ुद ही दवा लेने जाता हूँ,
या किसी की छोटी-सी अनदेखी पर, कमरे के कोने में चुपचाप रो आता हूँ।
तब ख़ुद पर ही बहुत तरस आता है—
कि मैं तो सड़क पर मिले किसी अजनबी के दर्द से भी टूट जाता हूँ,
और जिन्हें मैंने 'अपना' कहा, उन्होंने मुड़कर मेरा हाल तक न पूछा।
लोग कहते हैं, इतना भावुक होना इस दौर में अच्छी बात नहीं,
पर जिस दिल में सबके लिए इतनी जगह हो—
वो भला दोस्ती में भी हिसाब कैसे रख सकता है?
इसीलिए कहता हूँ, अब किताबों से ज़्यादा ख़ुद को सँभालना है,
इस पत्थर दिल शहर में, अगर टूटने से बचना है मुझे—
तो सबसे पहले, अपने इस 'लगाव' को ही मारना है।
 
50 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7729 कविताएं

View Profile