विज्ञापन

यह व्यवस्था अपनी साँसें गिनती रहती है!

binoy mb

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हमारे देश के अधिकांश न्यायाधीश
        
                                                    
                            
शायद अपराध-जगत के
अंतःपुरों में विराजमान
मौन उपासक हैं!

अपराधी होंगे,
तो न्याय की दुकानें फलेंगी-फूलेंगी;
मुकदमे होंगे,
तो दलीलों और बहसों की भट्टियाँ भी धधकेंगी!
अनंतकाल तक चलने वाली सुनवाई की तारीखें हों,
तो जीवन भी वाह! कितना सुख-समृद्धिमय!
खिचड़ी से लेकर
कुजिमंती तक,
हर स्वाद की व्यवस्था
सुरक्षित!

निन्यानवे प्रतिशत
पुरुष और महिला वकील भी
शायद इसी महान आश्वस्ति में
आत्मतुष्टि पाने वाले
बुद्धि के महादानव हैं!
वे, जो यह मानकर चलते हैं
कि अपराधियों का अस्तित्व ही
उनकी पेशेवर समृद्धि का
अक्षय पात्र है!

अगर अपराध ही मिट गए,
तो फिर अपने पेशे का क्या करोगे, कटप्पा?
यदि अन्याय ही लुप्त हो गया,
तो अपने तर्कों का साम्राज्य
किस आधारशिला पर खड़ा करोगे?

वाह! क्या शानदार न्याय-व्यवस्था है!
अपराधी आपके ग्राहक हैं,
मुकदमे आपकी पूँजी,
लंबी खिंचती तारीखें आपकी समृद्धि,
और न्याय...
महज़ एक औपचारिक शब्दावली!

इस महान पेशेवर परस्पर-निर्भरता के
गर्भगृह से जन्म लेता है
एक अद्भुत वैचारिक अवतार:

**'न्यायिक कट्टरतावाद!'**

यहाँ न्याय की आँखों पर
सिर्फ काली पट्टी नहीं बँधी है;
उसकी साँसों तक पर
कानूनी प्रक्रियाओं की
आधिकारिक मुहर लगा दी गई है!

प्राकृतिक न्याय
इनके ड्रैकुला-दुर्ग के भीतर
कैद है!

उसका रक्त चूसा जा रहा है;
उसकी आवाज़ निगली जा रही है;
यहाँ तक कि उसकी दयनीय छटपटाहट को भी
न्यायिक प्रक्रिया का
अनिवार्य अंग
घोषित कर दिया जाता है!

हाय! न्याय छटपटा रहा है!
हाँ, वह छटपटा रहा है!!

और उधर दुर्ग के भीतर,
न्याय के रखवाले
अपनी ही दलीलों और बहसों के
प्यालों से
पेशेवर संतुष्टि का
रक्तामृत चूसते जा रहे हैं!

क्या अद्भुत न्यायिक मशीन है यह!
जब तक अपराध जीवित हैं,
व्यवस्था फलती-फूलती रहती है;
लेकिन यदि न्याय सचमुच
जीवित हो उठा,
तो न जाने कितने लोगों के
समृद्ध पेशेवर साम्राज्यों पर
पर्दा गिर सकता है!

इसी शाश्वत आशंका में
यह व्यवस्था अपनी साँसें गिनती रहती है!
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile