विज्ञापन

और जब हाथ मिलकर सहारा बनते हैं

binoy mb

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रकृति ने हर मनुष्य को
        
                                                    
                            
अलग-अलग आकार दिया,
किसी को शक्ति, किसी को विवशता,
किसी को उजाला, किसी को अँधेरा दिया।

किसी के हिस्से प्रेम आया,
किसी को तन्हाई मिली,
किसी के लिए राहें खुलीं,
किसी को हर मोड़ पर ठोकर मिली।

यही नियति का विरोधाभास,
यही जीवन का कठोर विधान,
किसी की उड़ान में खुला आकाश,
किसी के पंखों में कैद आसमान।

मनुष्य लड़ता है समय से,
अपने भाग्य से, हालात से,
गिरकर फिर उठता है बार-बार,
अनगिनत अनकहे सवालों के साथ।

कुछ घाव भरते नहीं,
कुछ सपने लौटते नहीं,
कुछ दरवाजे बंद ही रहते हैं,
कुछ रास्ते अपने नहीं होते।

लेकिन हर हार नियति नहीं,
हर अँधेरा अंतिम नहीं,
कभी किसी का एक शब्द
जीवन में नई सुबह बन जाता है।

जब कोई हाथ थाम लेता है,
टूटता हुआ विश्वास सँभाल लेता है,
तब पराजित मन के भीतर भी
एक नया साहस जन्म लेता है।

एक का ज्ञान दूसरे की राह,
एक की शक्ति दूसरे की ढाल,
एक का अवसर किसी और के लिए
बन सकता है जीवन का नया द्वार।

फिर क्यों सफलता का अहंकार?
क्यों असफलता का अपमान?
हर मनुष्य की यात्रा के पीछे
छिपे होते हैं अनेक हाथों के निशान।

समाज की महानता इसमें नहीं
कि कितने लोग शिखर पर पहुँचे,
बल्कि इसमें है कि कितने गिरे हुओं को
उसने उठाकर अपने साथ रखा।

प्रकृति ने हमें अलग बनाया,
पर मनुष्यता ने जोड़ना सिखाया।
नियति ने कुछ रास्ते रोके,
पर सहयोग ने नए रास्ते बनाया।

आओ, किसी के अँधेरे में दीप बनें,
किसी की थकान में विश्राम बनें,
किसी की बंद राहों के आगे
एक नया विश्वास बनें।

क्योंकि किसी को किनारे पहुँचाना
सिर्फ उपकार नहीं, मनुष्यता है;
और जब हाथ मिलकर सहारा बनते हैं,
तभी जीवन की सार्थकता है।

अकेले चलकर बच सकते हैं हम,
मगर साथ चलकर इतिहास रचते हैं।
एक-दूसरे का हाथ थामकर ही
हम जीवन के उस पार पहुँचते हैं।
49 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile