विज्ञापन

तुम्हारे मौजूदगी के एहसास से यूंही काम मेरा हो जाता है पल में सही।

Bina Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सांसारिक ना सही
        
                                                    
                            
वैचारिक आज भी हो।
यूं ही विचारों के आने-जाने में
दे जाते सीख कई अनजाने में।
इक अहद नाद सुनाई दे जैसे कहीं विराने में
खुद ही पूर्ण हो जाती हूं मैं तुम्हें अपनाने में।
जब भी जिंदगी के ताने-बाने से बुने रिश्ते उलझे
तुम्हारे ही होने के एहसास से कई पहलू सुलझे।
अनजानी राहों में कहीं दूर बहुत दूर वहां
आसमां मिल रहा है अपनी जमीं से जहां।
यादों के गलियारों में तुम रोज ही मिल जाते हो
कानों में धीरे से साथ हो तुम मेरे, कह जाते हो।
तुम्हारे मौजूदगी के एहसास से यूंही
काम मेरा हो जाता है पल में सही।
पूछता है जब अनजान कोई
आसपास तुम दिखते क्यूं नहीं
विश्वास से मन बस कहता यही
तुम सांसारिक ना सही
वैचारिक आज भी हो।
-बीना राजन मिश्रा
2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11203 कविताएं

View Profile