साँझ-सवेरे देखूँ रस्ता,
तेरी भोली सूरत दिल में बसता,
लाल चुनरिया तुझ पर खूब फबता,
तेरे प्रेम में दिल मेरा सजदा करता।
नाज़-नखरे उठा लूँ मैं तेरे,
जीवन भर रहूँ बस पास तेरे,
बैठ सामने तुझे निहारूँ जीभर,
प्यार से बाँहों में भर लूँ उम्र भर।
चाहे पीना पड़े जुदाई का ज़हर,
तेरे नाम से रोशन हो मेरा हर सफ़र,
मेरी हर साँस की ख़ुशबू हो तुम,
मेरे जीवन का अनमोल जादू हो तुम।
तेरी पायल करती रुनझुन-रुनझुन,
तेरी आहट से जाग उठे मेरा मन,
तेरी धुन में खोया रहता हूँ मैं,
तेरे प्रेम में घायल होता हूँ मैं।
चुन लिया है तुझे मैंने अपना,
तेरे दिल में सजाऊँ प्रेम का सपना,
आ रहा हूँ तेरे दिल में रहने,
मेरे प्रेम को समझना, ऐ जानेमन!
- भुनेश्वर अनंत