तेरे प्यार का नग़मा गुनगुनाना चाहता हूँ,
तेरी ज़ुल्फ़ों के साये से होकर,
तेरे दिल में उतर जाना चाहता हूँ।
अँधेरी रातों में, चाँदनी रातों में खो जाना चाहता हूँ,
तेरे प्यार की ख़ुशबू में डूब जाना चाहता हूँ।
तेरे नरम-नरम हाथों में,
अपने नाम की मेहँदी देखना चाहता हूँ।
तेरे प्यार का नग़मा गुनगुनाना चाहता हूँ।
तन्हाइयों में छिप-छिपकर रोना चाहता हूँ,
तेरी तस्वीर को सीने से लगाना चाहता हूँ।
तेरे लिए सारा जीवन कुंवारा रहना चाहता हूँ,
तेरे प्यार में बावरा-सा रहना चाहता हूँ।
कभी लैला, कभी मजनूँ की तरह,
तेरे लिए तड़पना चाहता हूँ।
तेरी चाहत में मैं,
आसमान में उड़ जाना चाहता हूँ।
तेरे प्यार का नग़मा गुनगुनाना चाहता हूँ,
तेरी ज़ुल्फ़ों के साये से होकर,
तेरे दिल में उतर जाना चाहता हूँ।
- भुनेश्वर अनंत