प्यार करने वाले प्यार को जानें,
जिसने नहीं किया प्यार, वो कैसे माने।
ऐ अजनबी! तेरे लिए शहर छोड़ आया,
अपनों से नाता तोड़ आया।
इन वीरानों में ढूँढ़ता हूँ मैं,
गली-गली खोजता हूँ मैं।
मिल जाए बस एक झलक तेरी,
पास आ जाओ ना पिया,
अपनी पलकें खोलूँ मैं।
रोज़ सपनों में देखूँ तुझे मैं,
तेरे शहर में आऊँ कैसे मैं?
अता-पता, ठिकाना नहीं,
मिल ले रे साथी, कोई बहाना सही।
देखो, गौरैया भी गाए विरह के गीत,
नाता जोड़ ले तू, जन्म-जन्म के मीत।
सदियों से प्रेम की यही रीत रही,
होगी एक दिन तेरी-मेरी प्रेम कहानी की जीत।
-भुनेश्वर अनंत