विज्ञापन

सूनी सड़कों में कौन दूर है, कौन साथ है साहब।

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बस अपने-अपने नज़रिये की बात है जनाब,
        
                                                    
                            
सूनी सड़कों में कौन दूर है, कौन साथ है साहब।

देखने वाले पत्थर में भी मूरत देख लेते हैं,
और न देखने वाले मूरत में भी पत्थर ढूँढ़ लेते हैं।

बात इतनी सी है, मगर समझ का ही फेर है,
समझाएँ उसे, जो समझना चाहे,
जो समझकर भी नासमझ बने, उससे क्या कहें,
ये तो बस नज़रिये का फेर है।

लोग आँखों पर चश्मा लगा लेते हैं,
और झूठ को भी सच मान लेते हैं,
साफ़गोई तो वही, जो सच कहने का साहस रखे,
और सही नज़र वही, जो सच के साथ चले।
- भुनेश्वर अनंत
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile