विज्ञापन

तूने मेरे अरमानों को कुचल दिया।

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुझे तुमसे प्यार नहीं,
        
                                                    
                            
ये तो वक्त का तकाज़ा था,
जो मैंने इतने दिन भुगत लिया।

न तेरी शक्ल अच्छी, न सूरत अच्छी,
न तेरी कोई बात सच्ची।

ये मेरी भूल थी कि मैंने
तुझे अपने दिल में जगह दी,
और तेरी करतूतों को नादान समझकर
हर बार सह ली।

आज तूने वो दीवार भी तोड़ दी,
वो बात भी कह दी,
जो तुझे कभी नहीं कहनी थी।

नादान था मैं, जो तुम्हें अपनाया,
अपने दिल की रानी जो बनाया।

ये कैसी है तेरी प्रेम-छाया,
फँसा सुंदर तन में ही तेरी माया।

ये तो समय का प्रवाह है,
जो तुमने इतने दिन मेरे साथ गुज़ार लिया।

अब मुझे तुमसे प्यार नहीं,
तूने मेरे अरमानों को कुचल दिया।
आज से मैंने तुमको छोड़ दिया।


 
36 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7698 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile