विज्ञापन

ना ताज की चाहत, ना तख्त का अरमान

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तू मुझे क्यों नादान समझता है,
        
                                                    
                            
मैं तो वो दरिया हूँ,
जिसमें तूफान को भी बहा ले जाऊँ।
वक्त आने दे, बता दूँगा तुझे,
कितना बढिया हूँ मैं।

छोटी-सी जीत पर न इतराना,
मैं वो समंदर हूँ,
जिसमें पूरा दरिया समा जाए।
मेरी खामोशी को कमजोरी न समझना,
वक्त पड़े तो इतिहास बदल जाए।

अभी तो बस खामोश बैठा हूँ,
मेरे सब्र को मेरी हार न समझना।
जिस दिन कलम ने तेवर दिखाए,
मेरे अल्फाजों को तलवार समझना।

ना ताज की चाहत, ना तख्त का अरमान,
मेरी पहचान है मेरा स्वाभिमान।
वक्त का पहिया जब घूमकर आएगा,
तू खुद मेरी औकात समझ जाएगा।
-भुनेश्वर अनंत 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile