ये माटी का तन, माटी की काया,
रस्ता दिखा दे गुरु, फँसा हूँ मोह-माया।
खोजूँ तुझे मैं कहाँ, ज़रा झलक दिखा जा,
तेरे सिवाय कोई नहीं मेरा, राह बता जा।
तेरे दर से खाली हाथ कोई ना लौटा,
भवसागर में डूबे को तूने ही तो उबारा,
पार लगा दे गुरु, मेरी भी नैया,
तेरे चरणों में अर्पित है मेरा जीवन, मेरी दुनिया।
पहने कंठी-जनेऊ, जग को दिये सतनाम,
अंधियारे मन में जगा दिया ज्ञान का प्रकाश,
दिन-रात भजूँ मैं तेरे पावन नाम,
गुरु, तेरी महिमा से रोशन मेरा धाम।
दिया संदेश मनखे-मनखे एक समान,
ऊँच-नीच मिटाकर जग को दिया सम्मान,
तेरी चिन्हारी गुरु, पावन जैतखाम,
सत्य के पथ पर चलता रहे जग, लेकर तेरा नाम।
-भुनेश्वर अनंत