विज्ञापन

सारे अमूर्त अमर्त्य गीत

भास्करानंद झा भास्कर

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम्हें तो याद भी नहीं
        
                                                    
                            
अब कुछ भी
मानो
खो गयी है
तुम्हारी याददास्त
जीवन की
भुलभुलैया में खोकर
होकर
तुम खामोश..!

सुनती हो... ?
हमने रोपा था जो प्यारा पौध
अपनी जजवातों का
अब वह भी
बहुत बड़ा हो गया है
मेरी कविता में,
फ़ल भी लग गये हैं
मीठे मीठे !

लेकिन खुद में
छुपने की तुम्हारी जिद से
निकल रही है
तेज चिलचिलाती धूप
जिसमें
झुलस रहे हैं शब्द
सभी सूक्ष्म निहित अर्थ !

मैं भी तो लिख रहा हूं
कुछ निरर्थक
अथक, अकथ, अबूझ
अलभ्य
तुम्हारी गैर-मौजूदगी में !

अब मुझमें भी
मुखरित है शाश्वत स्वर
गुनगुनाने लगा हूँ
आशा-उमंग के
समवेत शांति प्रेम गीत
जब होश आये
तो तुम भी सुनना जरुर
आत्मा की पुकार
मर्त्य जीवन के
सारे अमूर्त अमर्त्य गीत !
- भास्करानंद झा भास्कर
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all