विज्ञापन

जश्ने आजादी

Avinash Ranjan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल की रोशनी से दीप जलाएं , अंधेरे आंगन में खुशियां लाएं,
        
                                                    
                            
आज दिवाली मनाएं।

शहर में भीड़ बहुत है,
भीड़ से निकलकर एक शमां जलाएं ,
आज दिवाली मनाएं।

न जाने तुफान कब दस्तक दे दे, उससे पहले बुझे दिल में चिरागे-ए- रोशन जलाएं,
आज दिवाली मनाएं।

मेरे घर का चिराग सूरज-चांद से कम है क्या !
बिखेरता है रोशनी तो सारी दुनिया जगमग- जगमग करती है,
आज दिवाली मनाएं।

सभ्य समाज आज लोगों में उम्मीद की किरण दिखाए,
कभी - कभी एक चिंगारी भी रोशनी के लिए काफी है,
आज दिवाली मनाएं।

विकसित भारत होने के लिए देश का कोना- कोना रोशन हो जाए,
सारी दुनिया की आंखें हमारे रोशनी से चौंधियां जाए,
आज दिवाली मनाएं।

-अविनाश रंजन -
4 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Akhilesh Shukla

190 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6843 कविताएं

View Profile

Dinesh Pratap

315 कविताएं

View Profile