मैं कविता लिखता हूँ ।
हाँ, मैं कविता लिखता हूँ ।
कविता,
मेरे मन की उपज है,
कविता,
मेरे हृदय की समझ है।
यह भी जानता हूँ ,
कविता,
मुझे अमर बना सकती है
मुझे जिला नहीं सकती।
जीने के लिए तो
जहर की जरुरत होती है।
हर पहर संघर्ष की
जरुरत होती है।
कड़वे घूँट भी पीने पड़ते हैं।
और इन सबसे गुजरने के पश्चात्
कविता मुझे अमृत जान पड़ती है।
मेरे निराश मन को
जीवन की तरफ़ ,
उत्साहित करती हुई।