अभी बनी मेरी छवि
है कहाँ?
अभी बना मैं
कवि हूँ कहाँ?
अभी पहुंचा कहाँ मैं,
लोगों के अन्तःस्थल में।
अभी जाने कहाँ मैंने,
लोगों के दुख ।
अभी बाँटें कहाँ मैने ,
अपने सुख।
अभी बनी मेरी छवि
है कहाँ?
अभी बना मैं
कवि हूँ कहाँ?