विज्ञापन

क्या सच में किसी को फर्क पड़ता है?

Avinash Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इस असीम दुनिया की बस्ती,
        
                                                    
                            
आठ अरब का मेला है।
एक कोने में मौत हो किसकी,
दूजे को न झमेला है।

कहने को हम बने सहारे,
हर लम्हा हरजाई है,
पर कुछ देशों में भूख सताती,
कहीं तानाशाही छाई है।

तड़प रहा हो कोई अकेला,
भूख से दम जो तोड़ रहा,
पड़ोसी ही अपने घर का,
रिश्ता-नाता छोड़ रहा।

बाहर की तो छोड़ो दुनिया,
अपनों की सुध कौन रखे?
घर के भीतर क्या होता है,
आँखें मूँद सब ताकते रहें।

कहने को सुनने को साहब,
कई सारी कहानियाँ हैं।
किस पर कोई यक़ीन करे अब,
ये अपनी नादानियाँ हैं।

हर चेहरे की एक कहानी,
ये कहना बहुत मुश्किल है,
मैं क्या हूँ खुद से ही पूछूँ,
दर्पण भी मेरा झूठ है।

सीखते हम किससे हैं क्या,
ये कोई नहीं जानता,
भला-बुरा सब अपने मन का,
हर शख्स यहाँ पे मानता।
जैसे वही हो इस दुनिया का,
खुद अपने हाथ में खुदा!

मुँह से सब ये कहते फिरते,
दर्द हमें भी होता है,
पर इस भीड़-भाड़ की दुनिया में,
कौन भला कब रोता है?

कोई शादी करके भागे,
कोई ले तलाक जुदा हो ले,
कोई खून करे अपनों का,
कोई राज़ छुपाकर सो ले।

धोखेबाज़ी और मक्कारी,
इस जग की रीत पुरानी है,
इन बेगाने कारनामों की,
घर-घर अपनी कहानी है।

फिर भी होंठों पर झूठी ये,
बातें रोज़ गढ़ाई हैं,
"फर्क हमें भी पड़ता है जी,"
कैसी ये सच्चाई है?

भीड़ यही दोहराती है,
हर दिल में इक शोर गढ़ता है,
सवाल वही फिर गूँज उठे
क्या सच में किसी को फर्क पड़ता है?
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11172 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile