विज्ञापन

लेकिन अपने साथ हमारी जिंदगी का वह हिस्सा भी ले गई

Ashutosh Srivastava

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शाम होते ही तेरी यादों का सैलाब उमड़ आता है,
        
                                                    
                            
ऐसा लगता है मानो कल ही तो बीते थे वे दिन,
जब हम साथ बैठकर घंटों बातें किया करते थे।

तुम्हारे होने से ही तो सब कुछ था,
घर में रौनक थी, जिंदगी में सुकून था,
हर आने वाले कल से एक खूबसूरत उम्मीद थी।

तुम्हारा जाना सिर्फ तुम्हारा जाना नहीं है...
तुम्हारे साथ बेटी का बचपन कहीं खो गया,
एक पति का स्वाभिमान बिखर गया,
परिवार की खुशियाँ रूठ गईं,
और आने वाले कल के न जाने कितने सपने
हमेशा के लिए अधूरे रह गए।

तुम तो चली गईं ज्योति,
लेकिन अपने साथ हमारी जिंदगी का वह हिस्सा भी ले गईं,
जिसके बिना अब सब कुछ होते हुए भी
कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा...। 
- आशुतोष श्रीवास्तव
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile