जिंदगी के जंग ने जब हमें हरा दिया।
हमने अपने सीने में हर ग़म छुपा लिया।।
जिंदगी के फर्ज में मशरूफ होते गये हर पल।
अपनों ने हमें छोड़ कर कहीं और दिल लगा लिया।।
ख़्वाहिश थी अपनी एक मंजिल बनाऊं।
किस्मत ने रस्ते में कांटे बिछा दिया।।
जिस ओर भी गये नाउम्मीद हुए हम।
आग लगी सपनों में है अरमां धुआं धुआं।।
शीशे का दिल हमारा है पत्थर हो चला।
गुमसुम है ख़ामोश है है मुझसे जुदा जुदा।।