मेरे स्वप्न में बोलीं माँ गंगा, क्यों कर रहे हो मुझे गंदा
क्यों मेरे तटों पर फैलाकर कचरा,
मेरी सुंदरता पर लगा दिया है दाग़
क्यों कर रहे हो ये पाप, ये अपराध
आओ लें शपथ, माँ गंगा को रखेंगे स्वच्छ और साफ
गंगा नदी है हमारे लिए के लिए एक वरदान, एक जीवनदान
रखेंगे माँ का मान, नहीं होने देंगे अपमान
प्रदान करती है गहरी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत
गंगा मां कहते हो, पूजा करते हो और रखते हो व्रत
पर गंगा में सब कुछ प्रवाहित करके, करते हो गंदा
यह तीर्थयात्राओं, कुम्भ मेले जैसे त्योहारों का है केंद्र,
और होती है यहाँ आध्यात्मिक प्रथायें और हिंदुओं के अनुष्ठान
रखेंगे माँ का मान, नहीं होने देंगे अपमान
रामजी ने नाव में बैठ कर की गंगा पार
हमारे यहाँ गंगा को शिवजी ने स्वर्ग से लाकर जटा में दिया स्थान
उनकी नदियो को देख लो जिनके पास नहीं थे ऐसे महानुभाव
वहाँ पर है नदियाँ कितनी स्वच्छ और साफ़
क्यों कर रहे हो साबुन, शैम्पू का उपयोग, करते समय गंगा-स्नान
रखेंगे माँ का मान, नहीं होने देंगे अपमान
गंगा को प्रदूषित कर रहे हैं कचरा, घरेलू और औद्योगिक मलजल
भारी धातुओं वाले कार्बनिक प्रदूषक पदार्थ
गंगा को अधिक प्रदूषित करते है घनी आबादी वाले और औद्योगिक क्षेत्र
यह बात है करने वाली और भी अधिक हैरान
गंगा गंदगी डालने के लिए नहीं, है केवल पवित्रता के लिए करने को स्नान
रखेंगे माँ का मान, नहीं होने देंगे अपमान
गंगा तो हमारी आजीविका का है बड़ा साधन
इसके आशीर्वाद से ही मिलता है पेयजल,
व्यापार मार्ग ,मछली पकड़ने, नौकावहन,
और करता है जलविद्युत उत्पादन का समर्थन
देती है करोड़ों लोगों को उपजाऊ कृषिभूमि का दान
बन जाएंगे पानी रहित स्थान, इन समस्याओं से यदि रहोगे अज्ञान
रखेंगे माँ का मान, नहीं होने देंगे अपमान
कोई भी एकल सरकारी प्रयास नहीं है संपूर्ण
आओ हम भी लें कुछ जिम्मेदारी, होनी चाहिए कुछ भागीदारी
गंगा में नहाने जाने से पहले करेंगे तट का कचरा साफ
जैसे स्विमिंग पूल में उतरने से पहले, वैसे ही करेंगे पहले स्नान
इस तरह करेंगे नमामि गंगे परियोजना का समर्थन
स्वयं भी सरकारी प्रयासों में देंगे प्रमुख योगदान
रखेंगे माँ का मान, नहीं होने देंगे अपमान