कहाॅं गए वो दोस्त साथ निभाने वाले,
हर बात पर नये ख़्वाब दिखाने वाले।
वक्त बदला तो जाना के वो भी हैं,
ज़माने की तरह जी को जलाने वाले।
सजदे में जब भी सर झुका यही मांगा,
या रब आबाद रहें हमको सताने वाले।
महफ़िल में हँस के मिलते रहे उम्र भर,
तन्हाइयों में दर्द दे के जाने वाले।
हमने दिल की हर बात सौंप दी उनको,
निकले वही राज़ सभी को बताने वाले।
बरसों का साथ इक लम्हे में टूट गया,
कैसे-कैसे थे लोग रिश्ते निभाने वाले।
अब भी दुआ में उनका नाम है शामिल,
दिल से नहीं गए दिल को दुखाने वाले।
कुछ लोग उम्र भर यूँ ही याद रहते हैं,
आँखों में अश्क़ बन के समाने वाले।
- आरती रावत पुण्डीर