विज्ञापन

गंगा जैसी निर्मल है वो सीता जैसी पावन है वो

Arjun Veer

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गंगा जैसी निर्मल है वो
        
                                                    
                            
सीता जैसी पावन है वो
ये बात समाज को
कौन भला समझायेगा
लगा दाग जो दामन पर
नीर नहीं धुल पाएगा।

तन से रही मजबूर,मगर
मन से है वो शुद्ध बड़ी
कहां रहा अधिकार कभी
इस तन पर खुद नारी का
समझ खिलौना खेल गए
अस्मत के लुटेरे बनकर
लगा दाग जो दामन पर
नीर नहीं धुल पाएगा।

नहीं है वो चरित्र हीन
कैसे जग को बतलायेगी
अग्नि पर चलकर भी
वो दोषी ही कहलाएगी
प्रमाण चरित्र का यहां भला
दे कौन ही पाया है
फिर भी बार बार नारी से ही
चरित्र का प्रमाण मांगा जाता है।

गंगा जैसी निर्मल है वो
सीता जैसी पावन है वो
ये बात भला समाज को
कौन ही बतलाएगा
लगा दाग जो दामन पर
नीर नहीं धुल पाएगा।
36 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile