सजते हैं बाजार जरूरत के हिसाब से
बनता है सामान मांग के हिसाब से।
बिकता नहीं सामान वो जिसका
होता नहीं खरीददार कोई।
सजा लिए लोगों ने नारी के जिस्म के बाजार भी
पुरुषों की मांग के हिसाब से।
यहां वहां से लाकर बेची जाती हैं नारियां
लग जाती हैं दांव पर मासूम सी बेटियां।
फिर भी लगा बैठते हैं लोग इल्जाम नारी पर
क्या जरूरत थी जिस्म बेचने की।
क्या जरूरत थी उसे जिस्म बेचने की
मैं पूछती हूं क्या जरूरत थी पुरुष को
जिस्म खरीदने की।
बिना जरूरत के बिकती नहीं
कोई चीज यहाँ।
बेचा गर मजबूरी में किसी नारी ने जिस्म
मैं पूछती हूं क्यों उठाया मजबूरी का
फायदा किसी पुरुष ने।
खरीदार अगर पुरुष बनता नहीं
जिस्म अपना कभी स्त्री बेचती नहीं।
क्योंकि बिकता वही है जिसका खरीददार होता
बिना क्रेता के विक्रेता कोई बनता नहीं।
सजा लिए लोगों ने बाजार नारी जिस्म के
अपनी जरूरत के हिसाब से।