विज्ञापन

जीवन किस काम का

अर्द्धचंद्रधारी त्रिपाठी

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुख से जो पल भर ना बीते
        
                                                    
                            
ऐसा जीवन किस काम का?
जब रात ढले बेचैन हो मन,
शंका दुःख क्षोभ भरा जीवन,
प्रभु प्रेम ना हो मानव तन में,
श्रद्धा भक्ति अनुराग ना हो।
सारा जग बैरी बन कर जब,
छल झूठ द्वेष अरू कपट करे।
स्वजनों का प्रेम नेह करुणा,
निज तन मन की सुधबुध ना हो।
मन में चिंताओं के बादल
नित उमड़ घुमण अवसाद भरें
दुश्चिंताओं से हो व्याकुल,
जीते जी तिल तिल रोज़ मरे।
हर पल जब जीवन के विष का,
हंस कर नित जब रसपान करे,
हे मानव व्यर्थ तेरा जीवन,
क्यूँ मिथ्या तूं अभिमान करे।
खुशियां क्षण भर गर साथ ना दें,
ऐसा जीवन किस काम का?
~अर्द्धचंद्रधारी त्रिपाठी
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1636 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13433 कविताएं

View Profile