विज्ञापन

राम मंदिर के चंदा चोर

Anupam Shukla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मंगल भवन अमंगल हारी
        
                                                    
                            
चंदा खा गये बन के पुजारी

राम के घर में हों गयी चोरी
बोलो किसकी जीम्मेवारी
राम को लाये, राम को लाये
कहते कहते कंठ सुखाये
राम का पैसा राम का सोना
लूट लिए मंदिर का कोना

मीठी सरयू हों गयी खारी
मंगल भवन अमंगल हारी

कैसा ट्रस्ट है कैसा ट्रस्टी
चंदा खाकर करता मस्ती
मिश्रा चम्पत की पहरेदारी
टिन्नू की भी जिम्मेदारी
वो पर्ची वाला बाबा बोला
जान खतरे में मुँह नही खोला

इन सबकी है राम से यारी
मंगल भवन अमंगल हारी

राम के घर में पड़ी डकैती
दान पात्र की लूट गयी पेटी
अयोध्या का अवधेश प्रसादा ( हे राम! हे राम!)
रोया नही अखिलेश का प्यादा
राम जी लूट गये रामराज्य मे
टूटा जन-विश्वास राज्य में

छाती पीटे जनता सारी
मंगल भवन अमंगल हारी

जाकी रही भावना जैसी
दृष्टि बन रही वैसी-वैसी
लूट नही जो पाये राम का
छाती पीटे राम के नाम का
इतना हल्ला मचा हुआ है
चौकीदार कहाँ सोया है

जनता फिर से बनी भिखारी
मंगल भवन अमंगल हारी

राम नें रावण को मारा था
सोने की लंका त्यागा था
सिंहासन को छन में ठुकराया
सत्य दिखाकर धर्म निभाया
मिश्रा चम्पत नें किया कलंकित
इतिहास में हुआ यह अंकित

टीवी पर है मारा मारी
मंगल भवन अमंगल हारी
 - अनुपम शुक्ल
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1636 कविताएं

View Profile