विज्ञापन

वो मुझसे नाराज है।

Anoop S

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो मेरा कल भी था...
        
                                                    
                            
.... वो मेरा आज भी है।
वो मुझसे प्यार करती है...
....वो कल से नाराज भी है।।

वो मेरा सुर,मेरी ताल...
.... वो मेरी साज भी है।
वो मेरा चुप रहना....
....वो मेरी आवाज भी है।।

वो मेरी शर्म ओ हया...
....वो मेरी नाज भी है।
वो मेरे पैरों तले जमीं...
....वो मेरी परवाज भी है।।

वो मेरी वजू,मेरी दुआ...
....वो मेरी नमाज भी है।
वो मेरा ताजमहल...
....वो मेरी मुमताज भी है।।

 
36 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7698 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile