उंगलियाँ मुझ पे उठाओ, मुझपर इल्ज़ाम धरो
मेरी वफ़ाओं के बदले, तुम यही काम करो
इसलिए तो ये सपने सजाये थे मैंने
मोहब्बत के ये दीपक जलाये थे मैंने
कि जिसके वास्ते खुद को तबाह करते रहे
हर एक हाल में जिससे निबाह करते रहे
उसी ने तोड़ दिया मेरे मोहब्बत का भरम
मगर ऐ जान मुझे तेरी मोहब्बत की कसम
मैने ये दिल से चाहा कि तू आबाद रहे
न कोई दुख हो तुझे, तू न कभी नाशाद रहे
वो जो प्यार दिया, मैने मोहब्बत दी तुझे
उसके बदले में सिर्फ तूने नफ़रत दी मुझे
तेरे हर ज़ख्म को इस तरह संभाला मैने
अपने हर घाव को है प्यार से पाला मैने
कभी शिकवा न किया, कोई शिकायत नहीं की
बिछड़ जाने की भी तुझसे हिमाकत नहीं की
मगर आज मैं तन्हा हूं, परेशान सा हूं
तेरी मोहब्बत से आज तक अनजान सा हूं
ख़ैर, तुझसे न कोई गिला है जाना
मेरी वफ़ाओं का यही सिला है जाना।
-अनमोल सिन्हा 'अनमोल'