हर हाथ में संविधान है
हर हृदय में हिंदुस्तान है
उड़ने को खुला आसमान है
जीतने को जहान है
जहां नेक इंसान हैं
वहीं तो भगवान हैं
हम खुदी से अनजान हैं
करना खुद से पहचान है
बनना वीर बलवान है
बनना हमें चरित्रवान है
रखना लक्ष्य पर ध्यान है
हर कर्मठ इंसान भाग्यवान है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'