सुंदर वह है जो कर्म सुंदर करता है
वीर वह है जो नहीं कभी डरता है
बाहरी सुंदरता में बहक मत जाओ
अपने को हृदय से सुंदर तुम बनाओ
आंतरिक सुंदरता स्थायी है
बाहरी सुंदरता अस्थायी है
अच्छे कर्म और महान विचार
से चलता है सारा संसार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'