बार बार समझाने का हुनर चाहिए
धैर्य अपार चाहिए
ज्ञान का भंडार चाहिए
क्रोध को दूर जो कर सके
सच कहने से जो डर न सके
वही बन सकता है आदर्श शिक्षक
वही बन सकता है सफल शिक्षक
शिक्षक बनना आसान नहीं है
क्योंकि सबके पास ज्ञान नहीं है
सब छू सकता आसमान नहीं है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'